Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

115 लीटर डीजल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्टर – अनिल कुमार ( शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर )

सिद्धार्थनगर : 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 115 लीटर डीजल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है सूचना के आधार पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त दल द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 544 के समीप ककरहवा चेक पोस्ट पर भारत से नेपाल जाने वाले बस की तलाशी के दौरान दो केन में कुल 115 लीटर डीजल बरामद किया गया पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने उक्त बरामद डीजल की जिम्मेदारी ली और बताया कि मेरा नाम शिवबहादुर बोहरा निवासी ग्राम फेक राष्ट्र नेपाल है और उसने बताया की नेपाल में डीजल की उपलब्धता बहुत ही मुश्किल है इसलिए अपनी व्यक्तिगत वाहन के लिए यह डीजल भारत से नेपाल ले जा रहा हूं पकड़े गए डीजल नेपाल ले जाने से संबंधित वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को जब कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा टीम द्वारा कुल 115 लीटर डीजल को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!