Uncategorized

सिद्धार्थनगर में गोवध के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गोवध अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा भेजा गया। मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 21/22 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी गांव के उत्तर स्थित बगीचे में कुछ लोग गोवंश का वध कर रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप मिश्रा और एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में फिरोज अहमद पुत्र गोली, निवासी देवरी टोला टेढ़िया, थाना खेसरहा, के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान इरशाद पुत्र रमजान, निवासी देवरी टोला टेढ़िया, थाना खेसरहा और नान्हू पुत्र मोल्हू, निवासी मदाइन, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, दो बांका/गड़ासा, तीन चाकू, तराजू, बाट, रस्सी, मोबाइल फोन, रुमाल, चप्पल समेत अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फिरोज अहमद का पूर्व में भी आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

मामले में थाना खेसरहा पर मुकदमा अपराध संख्या 118/2026 के तहत बीएनएस, शस्त्र अधिनियम और गोवध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी को उपचार के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में खेसरहा थाना पुलिस और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!