Uncategorized

दुर्गा पूजा को लेकर पुरंदरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

महराजगंज। आगामी शरदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 18 अक्टूबर को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मोटरसाइकिल व पैदल फ्लैग मार्च किया।

अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के मार्गदर्शन में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान रानीपुर, सोहरवालिया कला, बरगदवा विशुनपुर, सुधारपुर, समरधीरा, गोकुलपुर, शाहपुर जंगल, तालही, हारिया रघुवीर, मोहनापुर, लक्ष्मीपुर, सिंहपुर थरौली, राजमंदिर, परसा दयाराम, झमट समेत विभिन्न गांवों में पुलिस ने भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य पाई गई। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!