कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई, दो बोरी यूरिया खाद और बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने खरहरवा तिराहे पर कार्रवाई करते हुए दो बोरी यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को खरहरवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP56F0618 पर दो बोरी यूरिया खाद लदी मिली। इस मामले में करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक करते हुए उसके विरुद्ध धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए आरोपी को बरामद खाद और मोटरसाइकिल सहित कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अमित यादव द्वितीय शामिल रहे।
सवाल यह है कि कोल्हुई क्षेत्र में यूरिया खाद की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आखिर खाद की आपूर्ति कहां से हो रही है और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं? इसकी जांच भी जरूरी है।




