Uncategorized

महराजगंज: बड़गो मारपीट मामले में पुलिस का बयान आया सामने, दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई; लेकिन कितने लोगों पर हुई कार्रवाई?

कोल्हुई थाना क्षेत्र के मलंगडीह का मामला, वायरल वीडियो में कई लोग दिखने का दावा; अब कार्रवाई की संख्या को लेकर सवाल

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बड़गो के टोला मलंगडीह डीह में बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में महराजगंज पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है।

महराजगंज पुलिस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से बताया कि ग्राम बड़गो में बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में नियमानुसार जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

पुलिस की कार्रवाई पर अब भी सवाल

इस मामले में पहले कोल्हुई थाने के दरोगा राजीव सिंह ने दोनों पक्षों के बीच सुलह होने की बात कही थी। अब पुलिस के आधिकारिक बयान में दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोनों पक्षों से कुल कितने लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है?

घटना के वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक लोगों के दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने वीडियो के आधार पर कितने लोगों की पहचान की और कितने लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की, यह स्पष्ट होना बाकी है।

एसपी महराजगंज से सवाल

पुलिस ने कार्रवाई किए जाने की जानकारी तो दी है, लेकिन कार्रवाई की संख्या स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी से अपेक्षा है कि मामले में की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण सामने आए, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

बड़ा सवाल: दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तो हुई, लेकिन कुल कितने लोगों पर कार्रवाई की गई? क्या वीडियो में दिखाई देने वाले सभी संबंधित लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है?

रहस्य न्यूज मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान और कार्रवाई से जुड़े तथ्यों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!