Uncategorized

दो गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, थाना परसामलिक पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना परसामलिक पुलिस ने माननीय ग्राम न्यायालय नौतनवा द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मुकदमा संख्या 13/2023, धारा 323/504 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव

कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़

कांस्टेबल लालजी यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!