शोहरतगढ़ पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने घर से बिना किसी को बताए चले गए एक गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, शोहरतगढ़ कस्बे के नीबी दोहनी निवासी सुनील कुमार पुत्र शंकर गुप्ता घर पर बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। इस संबंध में 15 नवंबर 2026 को थाना शोहरतगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 19 नवंबर को सुनील कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा की अगुवाई में की गई।




