श्यामदेउरवा पुलिस ने NDPS Act में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने NDPS Act के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मु0अ0सं0 230/2026, धारा 8/22C/29 NDPS Act से संबंधित वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव और कांस्टेबल बलराम यादव शामिल रहे।




