सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, गैस सिलेंडर व बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर 21 सितंबर को थाना सिंदुरिया में मु0अ0सं0 190/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को ग्राम मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक चोरी का गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल संख्या UP56M5730 बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
- 01 चोरी का गैस सिलेंडर
- 01 मोटरसाइकिल संख्या UP56M5730
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल नितेश प्रसाद, थाना सिंदुरिया।




