Uncategorized

ठूठीबारी में नशीली दवाओं के दो तस्कर गिरफ्तार, 1064 कैप्सूल और बाइक बरामद

महराजगंज। अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1064 नशीले कैप्सूल और तस्करी में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 138/26, धारा 8, 22(c), 23(c) NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप हरिजन (20) पुत्र नरसिंह, निवासी पालिका हरपुर, वार्ड नंबर-2, थाना पिपरहवा, जनपद नवल परासी, नेपाल और मंजेश गुप्ता (22) पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता, निवासी कस्बा सिंदुरिया, थाना सिंदुरिया, महराजगंज के रूप में हुई है।

 

बरामदगी में 904 अदद Proximec Spas कैप्सूल, 160 अदद Proxyco Spas कैप्सूल तथा UP56BC0965 नंबर की एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

 

कार्रवाई में ठूठीबारी थाना पुलिस के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी समेत पुलिसकर्मी तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की जी कंपनी के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!