Uncategorized

अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में श्यामदेउरवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद और पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 270/2026 से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया। इसके साथ ही मामले में वांछित अभियुक्त चन्दन चौधरी पुत्र जयप्रकाश चौधरी, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी बैजोली टोला झोझई, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में BNS की धारा 137(2), 87 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी 6 अक्टूबर 2026 को की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, कांस्टेबल निर्भय कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!