Uncategorized

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। पुरन्दरपुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे 22 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पैसिया ओवरब्रिज के नीचे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम मदरहा ककटही टोला चौतरवा में 2 सितंबर 2026 को करीब 21 वर्षीय युवती को अभियुक्त रामाआशीष द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। मामले में युवती की मां की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 210/2026 के तहत BNS की धारा 87 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 BNS की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से आरोपी रामाआशीष पुलिस की नजर में वांछित चल रहा था।

7 अक्टूबर 2026 को करीब 9:30 बजे थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाआशीष पुत्र अरबिन्द वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मदरहा ककटही टोला चौतरवा, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को पैसिया ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 210/2026, धारा 87 व 69 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राम, उपनिरीक्षक गामा यादव और कांस्टेबल सुनेन्द्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!