Uncategorized

थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने सुनीं जनसमस्याएं

महराजगंज। शनिवार को थाना कोल्हुई परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में भूमि विवाद और आपसी विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को क्षेत्राधिकारी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच की जाए और दोनों पक्षों से समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!