Uncategorized

सिद्धार्थनगर: खुनवा बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई, 6 बोरी यूरिया व 2 साइकिल बरामद; एक तस्कर पकड़ा गया

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी खुनवा की विशेष नाका पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 6 बोरी यूरिया खाद और 2 साइकिल बरामद की हैं। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को खुनवा सीमा चौकी की विशेष नाका पार्टी आसूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 554 के पास तैनात थी। इसी दौरान दो व्यक्ति साइकिल पर सामान लादकर भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। SSB जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों साइकिल और सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगे।

जवानों ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके पर छोड़े गए सामान की जांच में 6 बोरी यूरिया खाद और 2 साइकिल बरामद हुईं।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम जसमिंदर पुत्र विश्वनाथ, निवासी खुनवा, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर बताया। बरामद यूरिया के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 6 बोरी यूरिया खाद, 2 साइकिल और पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, खुनवा के सुपुर्द कर दिया गया।

SSB के अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और विशेष नाका अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तस्करी के सामान, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, मानव तस्करी और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!