Uncategorized
सिद्धार्थनगर: हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवनगर डिडई पुलिस ने पप्पूनाथ पुत्र लक्कड़नाथ निवासी लालपुर खदरा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वाद संख्या 572/23 और मुकदमा अपराध संख्या 57/2023 में धारा 302 व 307 भादवि से संबंधित वारंटी था। 13 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय राय शामिल रहे।




