Uncategorized

सिद्धार्थनगर: दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में वांछित आरोपी को फरार घोषित करने के आदेश की तामील

सिद्धार्थनगर। महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त निजाम अहमद अंसारी निवासी ग्राम करीमपुर, बर्डपुर-11 के घर पहुंचकर फरार घोषित करने संबंधी उद्घोषणा की तामील की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मु0अ0सं0 39/25 के तहत बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

13 अक्टूबर 2026 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी प्रथम, सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचीं। आरोपी के घर पर नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश की प्रति गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में उसके घर के दरवाजे पर चस्पा की गई। साथ ही गांव में मुनादी भी कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!