महराजगंज: KMC मेडिकल कॉलेज में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, ई-मेल फिशिंग से सतर्क रहने की अपील

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना की टीम ने 13 अक्टूबर को KMC मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को फर्जी ई-मेल, संदिग्ध लिंक और अज्ञात अटैचमेंट से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने ई-मेल के प्रेषक और लिंक की सत्यता जांचने, व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी गोपनीय रखने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अमित यादव, सचिन कुमार, प्रफुल्ल यादव, पीयूष नाथ तिवारी और संतोष शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों के साथ गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की।




