महराजगंज: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, धमकी देने का भी आरोप

महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि साजिद अंसारी ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर बृजमनगंज थाने में मु0अ0सं0 193/2026 के तहत धारा 75, 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और उपलब्ध मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त 2026 को आरोपी साजिद अंसारी पुत्र मो. अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सहजनवा बाबू टोला अजगरहा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा
- का0 अभयनारायण राय




