Uncategorized

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर। जनपद की तहसील शोहरतगढ़ में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!