Uncategorized

शांति व्यवस्था भंग करने पर पुरन्दरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र में बकरी चराने, जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर आमदा फौजदारी तथा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 13 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने अलग-अलग विवादों में शामिल लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं में संगीता पत्नी हरिकेश निवासी खुर्रमपुर टांगिया, मातवर पुत्र भागरथी, शीला पत्नी मातवर, सोनमती पत्नी सुग्रीव, चानमती पत्नी हीरा, रामपति पत्नी राजेश निवासीगण महुअवा सर्वजीत, रेशमा पत्नी ओमप्रकाश, उर्मिला पत्नी मुकेश, रमेश पुत्र राजाराम, मंशा पत्नी रमेश, मेनका पत्नी उमेश निवासीगण मनिकौरा, रामदास पुत्र मिठाई निवासी झामट तथा संतोष पुत्र प्रकाश निवासी सैलदह कविर्दह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल सतीश चौहान, महिला कांस्टेबल सीमा चौहान, महिला कांस्टेबल नेहा श्रीवास्तव और महिला कांस्टेबल निकिता चतुर्वेदी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!