Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

घायल सारस के लिए फरिश्ता बने डायल 112 के पुलिसकर्मी, ग्रामीणों और बच्चों की मदद से बचाई जान

महराजगंज। अज्ञात कारणों से घायल एक सारस पक्षी की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों और बच्चों के सहयोग से घायल सारस को सुरक्षित पकड़कर उसकी जान बचाई और बाद में उसे वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया।

 

सारस के बचाव अभियान में सुमित उपाध्याय, राजन सिंह और अनुज गुप्ता के साथ ग्रामीणों और बच्चों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से घायल सारस को सुरक्षित पकड़ा जा सका।

सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम में कांस्टेबल दिनेश कुशवाहा और चालक संदीप दुबे ने तत्परता दिखाते हुए सारस को सुरक्षित बचाने में अहम भूमिका निभाई।

बाद में घायल सारस को वन विभाग की टीम के कांस्टेबल पवन कुमार और फॉरेस्टर पवन कुमार को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। पुलिसकर्मियों, वन विभाग की टीम, ग्रामीणों और बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!