Uncategorized

महराजगंज: कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 बोरी यूरिया के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम जिगनिहा से एक ई-रिक्शा पर अवैध रूप से लदी 5 बोरी यूरिया खाद बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए निकले थे। इसी दौरान जिगनिहा गांव के पास संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसमें 5 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

मौके से अजय पुत्र गया प्रसाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम खैराटी, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद ई-रिक्शा और यूरिया खाद को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उसे कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल आलोक पाल शामिल रहे।

बरामदगी:

  • 5 बोरी यूरिया खाद
  • 1 ई-रिक्शा
  • 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!