महराजगंज: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नौतनवा पुलिस ने चकदह टोला मरचहवा से आरोपी को पकड़ा, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मोहम्मद जीशान (19 वर्ष) पुत्र जाहिद अली, निवासी चकदह टोला मरचहवा, थाना नौतनवा को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना नौतनवा में मु0अ0सं0-207/2026 के तहत धारा 64(2)(M), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। मामले में वह वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
* उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा।
* कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया।
दोनों पुलिसकर्मी थाना नौतनवा में तैनात हैं।





