Uncategorized

फरेंदा थाने में अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज। अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने थाना फरेंदा में अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान थाने में तैनात सभी विवेचकों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में आयोजित अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति, अब तक की गई कार्रवाई और संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान विवेचकों को निर्देश दिया गया कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों से मामलों में आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!