Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 12 बोरी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप बरामद, कस्टम कार्यालय भेजा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लोटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बोरी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप बरामद किया है। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को लोटन थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी से उत्तर दिशा में नेपाल राष्ट्र की ओर जाने वाली पगडंडी पर भारत-नेपाल सीमा के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने 12 बोरी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप बरामद किया।

बरामदगी के संबंध में कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए सामान को कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है। पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोटन प्रदीप कुमार सिंह की टीम द्वारा की गई।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर, हेड कांस्टेबल कन्हैया यादव, हेड कांस्टेबल बजरंगदास यादव तथा कांस्टेबल विजय यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!