Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

NH-24 पर स्टंटबाजी और हुड़दंग, पांच युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में NH-24 पर स्टंटबाजी कर राहगीरों की सुरक्षा खतरे में डालने और सड़क पर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई।

बताया जा रहा है कि चंडीथान टोल प्लाजा के पास कुछ युवकों ने सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर रास्ता बाधित किया। इसके बाद खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंट किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद नौतनवा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की।

 

पुलिस ने मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 125 व 126(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान किए गए पांचों युवकों के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत शांति व्यवस्था की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज यादव, अमित गिरी, हिमांशु जायसवाल, अभिषेक यादव और शैलेष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई UP56BE2942 नंबर की मोटरसाइकिल को भी धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर स्टंटबाजी, यातायात बाधित करने और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई एसपी महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!