Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: भारी बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का निरीक्षण कर जलस्तर का जायजा लिया।

अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और आसपास के निचले इलाकों का निरीक्षण किया। सिंचाई, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ PRV-112 को अलर्ट मोड पर रहने और नदी किनारे बसे गांवों में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, नदी-नालों के पास न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!