Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

आईटीएम में एआईसीटीई की छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला

महराजगंज। चेहरी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज आईटीएम में एआईसीटीई के तत्वावधान में छह दिवसीय ऑफलाइन ट्रेनिंग एंड लर्निंग फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को आधुनिक तकनीक, प्रौद्योगिकी और बदलते शैक्षणिक परिवेश से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराया गया।

कार्यशाला के मुख्य समन्वयक डॉ. विनय शुक्ला एवं सह-समन्वयक डॉ. श्याम सुंदर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शिक्षकों के तकनीकी एवं शिक्षण कौशल को विकसित करने पर जोर दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. गौरव श्रीवास्तव (एसआईईटीएम, उन्नाव), डॉ. अमित कुमार मिश्रा (डीन एकेडमिक, आईटीएम ग्रुप), डॉ. राकेश कुमार (एमएमएम, गोरखपुर), सचिंतानंद चतुर्वेदी (एमपीआईटी, गोरखपुर) एवं अभिनव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ उनके ज्ञान और शिक्षण क्षमता को और प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं।

संस्थान के मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि चेयरमैन के नेतृत्व में संस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को नई तकनीकों से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. आरपी सिंह, कार्यकारिणी निदेशक संतोष कुमार, उपनिदेशक डॉ. डीके सिंह, अधिष्ठाता डॉ. अमित कुमार मिश्र, कुलसचिव अमित श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक अमित कौशल, यांत्रिक अभियंत्रण विभाग से नूरुद्दीन खान, सह-अधिष्ठाता आनंदिता मिश्रा, एनएसडीसी अध्यक्ष जयंत मणि सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!