Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

थाना बृजमनगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीप शिखा वर्मा ने थाना बृजमनगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर एवं बीट सूचना रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं और महिला आवेदकों की शिकायतों पर तत्काल सुनवाई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव के साथ मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के व्यवस्थित रखरखाव और नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के लिए भी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।

कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्र में रात्रि गश्त, सघन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत थाने के समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!