Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बहादुरी बाजार में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में बाजार करने आए एक व्यक्ति की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोल्हुई थाने में देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सोनाबंदी निवासी सुनील कुमार अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP 55 F 8902 से शनिवार शाम करीब 5 बजे बहादुरी बाजार पहुंचे थे। बाजार करने के बाद जब वह उस स्थान पर पहुंचे, जहां बाइक खड़ी की थी, तो बाइक मौके से गायब मिली।

पीड़ित के मुताबिक सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

पीड़ित ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान कर मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!