Uncategorized

चोरी के मामले का खुलासा, बाइक-तमंचा और ताला तोड़ने के उपकरण के साथ दो शातिर गिरफ्तार

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने के उपकरण और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने मुकदमा संख्या 373/2026, धारा 305(a) BNS में वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू की।

28 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने पकड़ी नौनिया गेट के पास दबिश देकर अमित वर्मा और कृष्णा साहनी उर्फ चाई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, .303 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली दो लोहे की रॉड और 1,100 रुपये नकद बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 373/2026 में धारा 317(2), 317(4) और 331(4) BNS की बढ़ोतरी की गई। वहीं, अमित वर्मा के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद होने पर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 374/2026, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, उम्र करीब 20 वर्ष और कृष्णा साहनी उर्फ चाई पुत्र महेंद्र साहनी, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-10 महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अमित वर्मा के खिलाफ निचलौल थाने में चोरी समेत छह मुकदमे, जबकि कृष्णा साहनी उर्फ चाई के खिलाफ चोरी से संबंधित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार गौड़, अंकित कुमार सिंह, रमेशचंद्र वर्मा समेत हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, मुन्ना चौरसिया, बबलू कुमार गौड़, अजय कुमार पांडे और कांस्टेबल माणिक चंद व राकेश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!