Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बहदुरी में अनियंत्रित पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

गैस कटर से वाहन काटकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला, सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया

महराजगंज। कोल्हुई से बृजमनगंज की ओर जा रही एक पिकअप शनिवार सुबह ग्राम सभा बहदुरी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए और वाहन के अंदर फंस गए।

बताया गया कि सुबह करीब 5:15 बजे कंट्रोल रूम 112 के जरिए पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजकुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में पिकअप संख्या UP56 AT 7005 का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। दरवाजा नहीं खुलने के कारण वाहन सवार बबलू पुत्र बरसाती और करण पुत्र शिवचरण, निवासी लक्ष्मीपुर एकमा, थाना पुरंदरपुर, अंदर ही फंस गए थे।

पुलिस ने गैस कटर की मदद से पिकअप को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!