Uncategorized

बहादुरी बाजार से सब्जी बेचने आए व्यक्ति की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार स्थित कवलपुर से सब्जी बेचने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के मुताबिक उसकी बाइक संख्या UP56 BC 1922 थी, जिसे अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।

बाइक गायब होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से बाइक की तलाश में जुटी है।

फिलहाल बाइक चोरी की घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!