Uncategorized

डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, वांछित चालक गिरफ्तार

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक के पास भारी वाणिज्यिक वाहन चलाने के लिए वैध लाइसेंस नहीं था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक निचलौल योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 228/2026, धारा 281/105/324(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल कुशवाहा (22) पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर, 22 अगस्त को अपने पिता के साथ थाना निचलौल पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया, जिसके परीक्षण में वह भारी वाणिज्यिक/परिवहन वाहन चलाने के लिए वैध नहीं पाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद राहुल कुशवाहा डम्फर संख्या UP53 JT 5551 को हाईवे पर तेज और लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।

इस हादसे में रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामक्यास और विवेक पुत्र स्व. संतोष, निवासीगण पंचमा, थाना निचलौल, महराजगंज तथा रिकेश पुत्र श्रीपत वियार, निवासी गोगहरा, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की मौत हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा को 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12:10 बजे थाना निचलौल परिसर से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल विवेक राव, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!