Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक भगा ले गया – आरोप, परिजनों में मचा हड़कंप

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर नाबालिग लड़की की जल्द बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!