Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज में नकबजनी का ₹15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

पुरन्दरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर की दीवार तोड़कर हुई चोरी के मामले में वांछित था आरोपी

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने नकबजनी के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

 

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपने घर पर ताला बंद कर पत्नी के इलाज के लिए केएमसी हॉस्पिटल, महराजगंज गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने छत के जीने की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, एक गैस सिलेंडर और नकदी चोरी कर ली थी।

मामले में थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 181/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो सफेद धातु के ब्रेसलेट, एक जोड़ी बड़ी पायल, एक जोड़ी छोटी पायल और लाल नग लगी चार बिछिया बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुरन्दरपुर थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव, कांस्टेबल आदित्य यादव, कांस्टेबल हर्षित विशेन और कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!