यूरिया खाद की तस्करी पर पुलिस-SSB की कार्रवाई, दो गिरफ्तार; 10 बोरी खाद और तीन बाइक बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद और तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ ही अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ठूठीबारी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान और पिंटू के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद 10 बोरी यूरिया खाद और तीनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। मामले में धारा 111 कस्टम एक्ट (सीमा शुल्क अधिनियम-1962) के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद माल और दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में ठूठीबारी थाने के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी के एसआई-वाई रेगमा, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार सिंह शामिल रहे।




