Uncategorized

महाराजगंज: नेपाल ले जाई जा रही 7 बोरी यूरिया खाद SSB ने पकड़ी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SSB के जवानों ने 7 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जब्त खाद का कुल वजन करीब 315 किलोग्राम बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:10 बजे स्पेशल पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात SSB जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 516(22) से करीब 800 मीटर पश्चिम, रोहिन नदी के किनारे भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई की। जवानों ने करीब 100 मीटर अंदर नेपाल की ओर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 7 बोरी यूरिया खाद बरामद की।

मौके से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजदेव सहानी (53 वर्ष), पुत्र लाल बिहारी, निवासी लक्ष्मी नगर, पोस्ट नौतनवा, थाना सोनौली, जिला महाराजगंज के रूप में हुई है।

SSB की टीम ने बरामद यूरिया खाद और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया है। मामले में कस्टम विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!