Uncategorized

बरगदवा में संयुक्त कार्रवाई: 60 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में संयुक्त टीम ने आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बरगदवा में मु0अ0सं0 61/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल संयुक्त टीम:

उपनिरीक्षक रवीन्द्र नारायण मिश्र

उपनिरीक्षक विशाल मिश्र

कांस्टेबल विवेकानन्द

कांस्टेबल छोटेलाल

एसएसबी टीम:

नुखेश्वर गोगोई

साहब चौधरी

किशन पाल सिंह

पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!