Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी की कोशिश नाकाम, 2 बोरी यूरिया व 1 बोरी डीएपी बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने 02 बोरी यूरिया एवं 01 बोरी डीएपी खाद बरामद कर कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा ग्राम सेवतरी एसएसबी रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 02 बोरी यूरिया एवं 01 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। बरामद खाद के संबंध में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल जितेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!