Uncategorized

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों को पिपरिया चौराहा, थाना चौक क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर चौक थाने में मु0अ0सं0 174/2026, धारा 137(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया था।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में सिकंदर, राकेश और दिलीप की संलिप्तता सामने आने का दावा किया। पुलिस के अनुसार विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि 23 सितंबर को तीनों पीड़िता को जंगल की ओर ले गए थे, जहां सिकंदर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार राकेश और दिलीप भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

विवेचना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 70(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य मिलने की बात कही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर को पुलिस ने सिकंदर पुत्र दूधनाथ (25 वर्ष), राकेश पुत्र पंचम (28 वर्ष) और दिलीप पुत्र नंतू (26 वर्ष), निवासी 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड स्वीकृत होने के बाद उन्हें जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!