Uncategorized
अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा, दो ट्रैक्टर – ट्रॉली व एक लोडर को किया गया सीज

महराजगंज : श्यामदेउरवा थाना की पुलिस व नायब तहसीलदार ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से खनन कर रहे,दो ट्रैक्टर – ट्रॉली व लोडर को सीज कर लोडर सहित ट्रैक्टर – ट्रॉली को थाना परिसर में टीम द्वारा खड़ा कराया गया है।
उक्त कार्यवाही में उ0 नि0 अंजनी कुमार,नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह,नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव शामिल रहे।वही महराजगंज पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर लगातार अभियान चलकर प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही गई है।




