Uncategorized

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए गए रुपये पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित को मिली ₹26,334 की रकम

सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मोबाइल हैक कर किए गए साइबर फ्रॉड की ₹26,334 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार, बर्डपुर नंबर-10 निवासी रमजान अली ने 23 नवंबर 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से धनराशि कट गई है। शिकायत पर थाना मोहाना साइबर सेल, जिला साइबर सेल और बैंक के समन्वय से कार्रवाई करते हुए ₹26,334 की पूरी धनराशि खाते में वापस कराई गई।

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और सीओ सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई।

इस सराहनीय कार्य में साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार गौड़ और धीरज कुमार खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!