Uncategorized

महराजगंज: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पनियरा पुलिस ने आकाश को पकड़ा, न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा

महराजगंज। जिले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पनियरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 237/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(ii)/6 में मुकदमा दर्ज है।

उक्त मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनीश कुमार शर्मा, कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल मुकेश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!