Uncategorized

सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज। मंगलवार को ग्राम चण्डीथान के पास नौतनवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान विक्रम चौधरी पुत्र घुनमुन चौधरी, निवासी अमवां, थाना मधुबनिया, रुपनदेही, नेपाल के कब्जे से छह बोरी यूरिया बरामद हुई। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा और कांस्टेबल शैलेन्द्र मौर्या शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!