Uncategorized

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने वाला युवक गिरफ्तार

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक फैयाज अहमद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अकाउंट को ट्रेस किया गया। अकाउंट सेवतरी गांव निवासी फैयाज अहमद के नाम से संचालित पाया गया। पुलिस ने पोस्ट को डिलीट कराने के साथ युवक को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने फैयाज अहमद का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!