Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी को नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह (PPS) के दिशा-निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, अड्डा बाजार से मनोज कुमार पुत्र नरसिंह, प्रोपराइटर एस.एस. इंटरप्राइजेज, निवासी सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, रामनगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0न0 25508/24, धारा 138 एनआई एक्ट, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर से संबंधित मामला है। न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए वारंटी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी का विवरण

– नाम: मनोज कुमार पुत्र नरसिंह

– पता: सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, रामनगर, थाना नौतनवा, महराजगंज

– गिरफ्तारी स्थल: सकरौली उर्फ सूर्यपुरा, अड्डा बाजार

– दिनांक: 16 अगस्त 2026

– समय: सुबह 10 बजे

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

1. उ0नि0 अखिलेश यादव, थाना नौतनवा

2. का0 राहुल यादव, थाना नौतनवा

3. का0 विपिन गौड़, थाना नौतनवा

4. का0 प्रीतम कुमार, थाना नौतनवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!