Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

गुंडा एक्ट के तहत मनोज जिला बदर, महराजगंज से गोरखपुर भेजा गया

महराजगंज। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने एक अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी न्यायालय, पीठासीन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के आदेश के क्रम में तहसील वाद संख्या 1377/2023, कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202305470001377, सरकार बनाम मनोज, अंतर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 में अभियुक्त मनोज पुत्र दाहे, निवासी ग्राम हरमंदिर खुर्द, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को जनपद महराजगंज की सीमा से जिला बदर किया गया है।

आदेश के तहत मनोज को महराजगंज जनपद से बाहर थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर क्षेत्र में भेजा गया है।

अभियुक्त का विवरण:

नाम— मनोज पुत्र दाहे

उम्र— करीब 32 वर्ष

निवासी— ग्राम हरमंदिर खुर्द, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रितेश गौड़ एवं कांस्टेबल विपिन यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!