धारा 69 और 351(3) BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। थाना नौतनवां पुलिस ने धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 161/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजाराम (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी नरकटहा, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अभिषेक पुत्र राजाराम, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी नरकटहा, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
– उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, थाना नौतनवां
– उपनिरीक्षक रोहित कुमार यादव, थाना नौतनवां
– कांस्टेबल अनुराग यादव, थाना नौतनवां




