ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, परतावल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी के खिलाफ ठूठीबारी थाने में मु0अ0सं0 110/2026 दर्ज है। इसमें धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 23 वर्ष है और उसकी शिक्षा कक्षा नौ तक है। आरोपी के खिलाफ ठूठीबारी थाने में एक अन्य मुकदमा मु0अ0सं0 65/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत भी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को रिमांड के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।




